अंकराशि : 12 फरवरी को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, नौकरी- व्यापार में तरक्की के योग
Numerology Horoscope 12 February: अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

Numerology Horoscope 12 February 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 फरवरी का दिन...
मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ावभरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।
मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके लिए कम ही अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 4- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। एकाग्रता बनाए रखें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
