ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 10th april 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 10 अप्रैल का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है।...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 09 Apr 2018 09:12 PM

जानें कैसा रहेगा आपका 10 अप्रैल का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 10 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक -1

मूलांक -12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आप नई ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक -2

मूलांक -23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक -3

मूलांक -34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता प्राप्त होगी। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक -4

मूलांक -45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास से आप परिपूर्ण रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक -5

मूलांक -56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक -6

मूलांक -67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक -7

मूलांक -78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक -8

मूलांक -89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक -9

मूलांक -910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।