Lucky Numbers of 10 February : 10 फरवरी का दिन इन बर्थडेट वालों के लिए वरदान समान, मिलेगा रुका हुआ धन
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
इस खबर को सुनें
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें 10 फरवरी का दिन किन लोगों के लिए शुभ रहेगा...
मूलांक 3-
- कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
- भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।
- घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
- वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
- नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
- आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
- माता का सानिंध्य मिलेगा।
- वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 5-
- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
- घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
- जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
- माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
- लाभ में वृद्धि की संभावना है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
- यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
मूलांक 7-
- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी।
- नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
- धन- लाभ होने की संभावना है।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
मूलांक 9-
- परिवार का सहयोग मिलेगा।
- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
- किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
- कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है।
- वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।
- मीन राशि के जातकों के लिए 12 दिसंबर तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)