ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 1 december

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 दिसंबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 दिसंबर का दिन

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 30 Nov 2017 01:33 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 दिसंबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 दिसंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव हो सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में किस्मत का साथ मिलेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कोई समस्या सामने आ सकती है। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।