Numerology Prediction: इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास नहीं होती पैसों की कमी, विवाह में भी होती है देरी
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष के जरिए भी भविष्यफल का अंदाजा लगाया जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनि ग्रह से...
इस खबर को सुनें
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष के जरिए भी भविष्यफल का अंदाजा लगाया जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनि ग्रह से होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के लोग गंभीर, शांत और ईमानदार प्रवृत्ति के होते हैं। इस मूलांक के लोग धीरे-धीरे सफलता पाते हैं।
इस मूलांक के लोग कड़ी मेहनत में विश्वास रखते हैं। ये रास्ते में आने वाली बाधाओं से परेशान नहीं होते हैं। इस मूलांक के लोग जीवन में एक सफल मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 8 वालों को आमतौर पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।
मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति-
मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति आमतौर पर हमेशा अच्छी रहती है। इन्हें फालतू पैसे खर्च करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये लोग पैसे जोड़कर धनवान बनते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वालों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कम करना पड़ता है।
वैवाहिक जीवन-
मूलांक 8 वालों के प्रेम संबंध आमतौर पर स्थायी नहीं रहते हैं। इनके गंभीर स्वभाव के चलते इनके संबंधों में खटास आने की संभावना रहती है। इन्हें अपने दिल की बात कम कह पाते हैं। मूलांक 8 वालों का विवाह आमतौर पर देरी से होता है। वैवाहिक जीवन में इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कार्यक्षेत्र-
मूलांक 8 वालों के बारे में कहा जाता है कि ये वही काम करते हैं जो इन्हें पसंद आता है। ये डॉक्टर, हार्डवेयर, स्टोर, कैमिस्ट, ठेकेदार, मशीनरी और ट्रांसपोर्टर से संबंधित काम में सफलता पाते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।