ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerological Horoscope 7 February 2023 People born on 1 10 19 and 28 will get profit opportunities read numerology

Numerological Horoscope 7 February 2023: 1,10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों को कल मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें अंकराशि

umerology Horoscope 7 February 2023: अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं। जानें अपना मूलांक और उसके अनुसार भविष्यफल-

Numerological Horoscope 7 February 2023: 1,10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों को कल मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें अंकराशि
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 07 Feb 2023 07:13 AM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope, Ank Jyotish 7 February 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 7 फरवरी 2023 का दिन...

इस सप्ताह की ये हैं लकी और अनलकी राशियां, ज्योतिषाचार्य से जानें विस्तृत राशिफल

1. अगर आपकी बर्थडेट 1,10, 19 और 28 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 1 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 1 वालों का  दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

2. अगर आपकी बर्थडेट  2 ,11,20 या 29 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 2 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 2 वालों का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण कम ही अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। हानि हो सकती है। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

3. अगर आपकी बर्थडेट  3,12,21 या 30 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 3 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 3 वालों का दिन कार्यक्षेत्र और व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा।

4. अगर आपकी बर्थडेट 4, 13, 22 या 31 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 4 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। संयमित होकर कार्य करें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

12 फरवरी तक इन राशि वालों के जीवन में होंगे चमत्कारिक बदलाव! टैरोकार्ड से जानें भविष्यफल

5. अगर आपकी बर्थडेट 5, 14, 23 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 5 होगा:  07 फरवरी को मूलांक 5 वालों का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

6. अगर आपकी बर्थडेट 6,15 और 24 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 6 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 6 वालों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।

7. अगर आपकी बर्थडेट 7, 16, 25 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 7 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 7 वालों का दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

8. अगर आपकी बर्थडेट 8, 17, 26 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 8 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 8 वालों का दिन आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

9. अगर आपकी बर्थडेट 9,18, या 27 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 9 होगा: 07 फरवरी को मूलांक 8 वालों का दिन आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में हानि हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। कोई पारिवारिक परेशानी सामने आ सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें