ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerolgy know yur number horoscope for 24 feb

अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 24 फरवरी 2018 का दिन

अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 24 फरवरी 2018 का दिन

Anuradhaपं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्ली Fri, 23 Feb 2018 01:51 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। प्रयास जारी रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। टीम वर्क से किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।