ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNovember Rashifal 2022 Which zodiac signs will benefit and who will suffer loss in the month of November horoscope

November Rashifal 2022: नवंबर महीने में किन राशियों को होगा लाभ व किन्हें होगा नुकसान, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

Monthly Horoscope November 2022: नवंबर महीने में कई ग्रहों का एक ही दिन गोचर हो रहा है। जिसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें नवंबर महीना किन राशियों के लिए लाभकारी व किसके लिए कष्टकारी-

November Rashifal 2022: नवंबर महीने में किन राशियों को होगा लाभ व किन्हें होगा नुकसान, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल
Saumya Tiwariपंडित राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीTue, 01 Nov 2022 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें

November Masik Rashifal 2022: नवंबर महीना कई राशि वालों के जीवन में खुशियां ला सकता है। नवंबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। जानें नवंबर महीना किन राशियों के लिए लाभकारी-

1. मेष- माह के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। 14 नवंबर से वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। 16 नवंबर के बाद शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

2. वृषभ- माह के आरंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। 12 नवंबर से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 14 नवंबर से संतान व जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। 17 नवंबर से धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता का सानिध्य मिल सकता है।

नवंबर में ग्रहों का गोचर इन 5 राशि वालों के लाएगा अच्छे दिन, जानें क्या आपकी राशि भी है शामिल

3. मिथुन- माह के प्रारंभ में आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। 12 नवंबर के बाद वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 14 नवंबर के बाद आत्मविश्वास में कमी आएगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार पर भी ध्यान रखें। कठिनाइयां आ सकती हैं। 17 नवंबर से कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

4. कर्क- माह के प्रारंभ में आशा निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। 12 नवंबर के बाद माता के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। 14 नवंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में आय में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 17 नवंबर से क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन सहन सुखद बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

5. सिंह- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 17 नवंबर से वृद्धि होगी। 12 नवंबर से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। 14 नवंबर से नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

6. कन्या- माह के प्रारंभ में मानसिक शांति रहेगी। 12 नवंबर से धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। 14 नवंबर के बाद से कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। लेखानादि कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय के साधन भी बन सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

7. तुला- माह के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। 12 नवंबर से आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 14 नवंबर से कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। माता पिता का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वक्री मंगल से इन 4 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की के प्रबल योग

8. वृश्चिक- माह के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या से परेशान हो सकते हैं। 12 नवंबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 14 नवंबर से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी, परंतु परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

9. धनु- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 12 नवंबर से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी भी हो सकती है। 14 नवंबर से कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भवन के रखरखाव या चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

10. मकर- माह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 12 नवंबर के बाद कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 14 नवंबर से धैर्यशीलता में कमी आएगी। परंतु कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी संपत्ति से आय के साधन भी बन सकते हैं।

11. कुंभ- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माह के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 12 नवंबर के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 14 नवंबर के बाद माता पिता का सानिध्य मिल सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

12. मीन- माह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। 12 नवंबर से कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 14 नवंबर से कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। 24 नवंबर से मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े