ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynovember 2021 horoscope predictions rashi parivartan unucky rashi of nov rashifal Astrology in Hindi

नवंबर माह के 25 दिन ये राशि वाले रहें सावधान, धन- हानि के संकेत

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। नवंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि...

नवंबर माह के 25 दिन ये राशि वाले रहें सावधान, धन- हानि के संकेत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 05 Nov 2021 02:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। नवंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं नवंबर माह के शेष 25 दिनों तक  किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है...

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। तीन नंबर के बाद संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 16 नवंबर के बाद से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दैनिक जीवन व्यवस्थित होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

Chhath Puja 2021: इस दिन है छठ पूजा? नोट कर लें नहाए-खाय और खरना की सही तारीखें और पूजन सामग्री

कर्क राशि- आशा निराशा के भाव मन में रहेंगे। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति पर सतर्क रहें। धन में कमी आ सकती है। 17 नवंबर से आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव के कार्य और साज सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। 

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 17 नवंबर से धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

इन 5 राशियों पर शनि की नजर, शनि ढैय्या और साढ़ेसाती से इन 3 राशियों को मिलने वाली है मुक्ति

मीन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। भवन के साज सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें