ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNo less than a miracle ganga water

बच्चों को आते हों डरावने सपने तो बिस्तर पर छिड़कें गंगाजल 

मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवनदायिनी मां गंगा के पवित्र जल का प्रयोग होता है। यह पवित्र जल किसी चमत्कार से कम नहीं। हर मांगलिक कार्य या पूजा पाठ में गंगाजल का प्रयोग तो होता ही है, घर की...

बच्चों को आते हों डरावने सपने तो बिस्तर पर छिड़कें गंगाजल 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,मेरठSat, 09 Dec 2017 09:27 AM
ऐप पर पढ़ें

मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवनदायिनी मां गंगा के पवित्र जल का प्रयोग होता है। यह पवित्र जल किसी चमत्कार से कम नहीं। हर मांगलिक कार्य या पूजा पाठ में गंगाजल का प्रयोग तो होता ही है, घर की शुद्धि में भी इसका विशेष महत्व है। आइये जानते हैं गंगाजल से जुड़ी कुछ आवश्यक बातें। 

भगवान शिव, गंगाजल अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं। घर में सबसे पवित्र जगह पर ही गंगाजल को रखें। गंगाजल को कभी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। गंगाजल के प्रभाव से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे अंधेरे कोने में कभी न रखें। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन गंगाजल का छिड़काव करें। घर में मौजूद वास्तुदोष भी नियमित गंगाजल के छिड़काव से दूर हो जाते हैं।

अगर बच्चों को डरवाने सपने आते हों तो सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव करें। गंगाजल को हमेशा पूजा स्थल और किचन में रखें। प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल रखने से इसकी पवित्रता भंग हो जाती है। वैसे भी प्लास्टिक जल प्रदूषण का बड़ा कारण है। गंगाजल को चांदी, तांबे या पीतल के पात्र में ही रखें। जहां भी गंगाजल रखें, वहां की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर कमरे में गंगाजल रखा है तो वहां कभी मांस-मदिरा का सेवन न करें। 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें