ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNext year there will be four eclipses know how many will be visible in the country Astrology in Hindi

अगली साल लगेंगे चार ग्रहण, जानिए देश में कितने दिखेंगे

वर्ष 2021 का आखिरी ग्रहण चार दिसंबर को है। इस दिन सूर्यग्रहण है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खग्रास सूर्यग्रहण होगा जो अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। भारतीय मानक...

अगली साल लगेंगे चार ग्रहण, जानिए देश में कितने दिखेंगे
ज्‍योत‍िषाचार्य पं.श‍िवकुमार शर्मा,मेरठ Thu, 02 Dec 2021 10:55 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2021 का आखिरी ग्रहण चार दिसंबर को है। इस दिन सूर्यग्रहण है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खग्रास सूर्यग्रहण होगा जो अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। भारतीय मानक समय के अनुसार प्रातः 10:59 बजे से 15:07 बजे तक यह सूर्य ग्रहण रहेगा। यह सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर,मॉरीशस  और तस्मानिया सहित कुछ अन्य देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। शास्त्रों के अनुसार सूर्य अथवा चंद्र ग्रहण जिस क्षेत्र में होते हैं उसी क्षेत्र में उसका सूतक होता है और वहीं पर व्यक्तियों की राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, ऐसे में यहां कोई सूतक अथवा प्रभाव मान्य नहीं है।

आने वाले 15 दिनों तक इन राशियों पर रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य देव मेहरबान, धन- लाभ के साथ ही बढ़ेगा मान- सम्मान

अगले साल लगने जा रहे हैं चार ग्रहण
सन 2022 में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण का योग बन रहा है। इसमें से भारत में एक सूर्य ग्रहण और चंद्र  ग्रहण ही दिखाई देंगे। 30 अप्रैल 2022 को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। दूसरा ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा जो 16 मई को होगा और यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। खंडग्रास सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को होगा जो भारत में दिखाई देगा। इस दिन गोवर्धन का त्योहार भी मनाया जाएगा। दूसरा खग्रास चंद्रग्रहण आठ नवंबर को होगा और यह भी भारत में दिखाई देगा।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें