ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNever insult them

खुशियों को तरसते हैं इनका अपमान करने वाले 

हमारे आसपास की ऊर्जा हमारे क्रियाकलापों और हमारे जीवन पर सीधा असर डालती है। अगर यह ऊर्जा सकारात्मक है तो हम भी सकारात्मक रहेंगे लेकिन नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन-मस्तिष्क पर ऐसा असर डाल सकती है कि हम...

खुशियों को तरसते हैं इनका अपमान करने वाले 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,मेरठSat, 25 Nov 2017 08:02 AM
ऐप पर पढ़ें

हमारे आसपास की ऊर्जा हमारे क्रियाकलापों और हमारे जीवन पर सीधा असर डालती है। अगर यह ऊर्जा सकारात्मक है तो हम भी सकारात्मक रहेंगे लेकिन नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन-मस्तिष्क पर ऐसा असर डाल सकती है कि हम कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि जिसका परिणाम भयावह हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातों को जिनको लेकर हमें हमेशा सजग रहना चाहिए। 

परिवार में स्त्री किसी भी रूप में हो हमें उनका सम्मान करना चाहिए। घर में बहू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो लोग घर की बहू का सम्मान नहीं करते, वह कभी खुश नहीं रह सकते। छोटे भाई की पत्नी, बेटी समान होती है। उसका अपमान करने वाले का जीवन हमेशा मुश्किलों में घिरा रहता है। बड़े भाई की पत्नी, मां समान होती है। जो व्यक्ति अपनी भाभी के साथ अभद्रता करते हैं वह जीवन में कभी खुशी नहीं पा सकते।

घर में बेटी सदैव प्रसन्न रहे, इसका ध्यान रखना चाहिए। जिस घर में बेटी खुश नहीं होती वहां से मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती हैं। मां और बहन का अपमान करने वाले को ईश्वर कभी क्षमा नहीं करते हैं। विवाह पत्रिका को भूलकर भी न फाड़ें। अविवाहित युवकों को काले रंग के कपड़ों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। एक से अधिक दरवाजे वाले कमरे में सोने से अच्छे रिश्ते आते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें