ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNavratri Wishes 2021 Shardiya Navratri Wishes in hindi Quoes Status message sms and shayari for navratri wishes Astrology in Hindi

Navratri Wishes 2021: माता रानी की भक्ति से भरपूर शुभकामना संदेश भेजकर, कहें- 'हैप्पी शारदीय नवरात्रि'

Shardiya Navratri Wishes, Status, SMS and Quotes: शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर, दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां...

Navratri Wishes 2021: माता रानी की भक्ति से भरपूर शुभकामना संदेश भेजकर, कहें- 'हैप्पी शारदीय नवरात्रि'
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Oct 2021 05:31 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Shardiya Navratri Wishes, Status, SMS and Quotes: शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर, दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि में भक्त भक्ति भाव से पूजन करने के साथ एक-दूसरे को नवरात्रि की बधाई भी देते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं माता रानी की भक्ति से भरपूर कुछ बेस्ट शुभकामना संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपनों के नवरात्रि खास बना सकते हैं।

नव दीप जले, नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले।

18 अक्टूबर से देव गुरु बृहस्पति की बदल रही चाल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
जय माता दी।
शुभ नवरात्रि 2021

इस नवरात्रि मां दुर्गा आपको सुख समृद्धि वैभव और ख्याति प्रदान करें।
जय माता दी।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।
जय माता दी।
हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2021

7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, नोट करें लें डेट, पूजा- विधि और दुर्गा पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई…
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई…
होगी अब मन की हर मुराद पूरी…
भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई
नवरात्रि की शुभकामनाएं

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार

सच्चा है मां का दरबार
मैया सब पर दया करती समान!
मैया है मेरी शेरोंवाली,
शान है मां की बड़ी निराली….
दुर्गा मां के आशीर्वाद में
असर बहुत है…!!!
हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2021

 लाल रंग से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार,
शुभ हो आपको ये नवरात्रि का त्योहार
 शुभ नवरात्रि

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें