ट्रेंडिंग न्यूज़

भक्तों को अलौकिक तेज प्रदान करती हैं मां कात्यायनी

नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी पूजा से कन्या के विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। भगवान...

भक्तों को अलौकिक तेज प्रदान करती हैं मां कात्यायनी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutMon, 30 Mar 2020 02:19 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी पूजा से कन्या के विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए बृज की गोपियों ने माता कात्यायनी की पूजा की थी। यह पूजा कालिंदी यमुना के तट पर की गई थी।

माता कात्यायनी की पूजा से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। कात्यायन ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर मां ने पुत्री के रूप में उनके घर जन्म लिया। इसलिए मां का नाम कात्यायनी पड़ा। मां कात्यायनी ने ही महिषाषुर का वध किया। मां को लाल रंग बहुत प्रिय है। उन्हें शहद का भोग लगाया जाता है। मां की उपासना में उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। माता की उपासना से शत्रु पराजित हो जाते हैं। जीवन सुखमय बनता है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां की आराधना से रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। मां की कृपा से सारे कार्य पूरे हो जाते हैं। सभी संकटों का नाश होता है। मां के भक्तों में अद्भुत शक्ति का संचार होता है। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है। मां की उपासना से भक्तों को अलौकिक तेज की प्राप्ति होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें