Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों पर माता रानी की रहेगी विशेष कृपा, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?
इस साल शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।...
इस खबर को सुनें
इस साल शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी की विशेष कृपा होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी।
1. तुला- नवरात्रि में तुला राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी। किसी दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत उत्तम रहेगी। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, नोट करें लें डेट, पूजा- विधि और दुर्गा पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
2. कुंभ- नवरात्रि में आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा आप पर बनी रहेगी। करियर से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। कारोबारियों को लाभ होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
3. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए नवरात्रि के नौ दिन किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुके हुए काम चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान आपको भूमि या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
7 अक्टूबर को सुबह इतने बजे तक ही है कलश स्थापना मुहूर्त, देखें नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट
4. वृश्चिक- नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से नवरात्रि महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। धन आगमन के साधन बढ़ेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।