ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNavratri 2020 Read Here Full Jai Ambe Gauri Aarti

Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर पढ़ें माता शेरावाली की आरती- जय अम्बे गौरी मैया, जय मंगल मूर्ति

17 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि के हर दिन सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जाती है। माना जाता है कि मां शेरावाली की आरती के बिना उनकी पूजा अधूरी होती है।...

Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर पढ़ें माता शेरावाली की आरती- जय अम्बे गौरी मैया, जय मंगल मूर्ति
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 18 Oct 2020 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

17 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि के हर दिन सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जाती है। माना जाता है कि मां शेरावाली की आरती के बिना उनकी पूजा अधूरी होती है। मां दुर्गा को इस नवरात्रि प्रसन्न करने के लिए पढ़ें ये आरती- 

मां दुर्गा जी की आरती
 

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति।

तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥

मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को।

उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी।

सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती।

कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥

शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती।

धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥

चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।

बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥

भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।

मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती।

श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥

श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।

कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें