ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNavratri 2020 Bhojpuri Devi Geet Singh Bhakti Song Maa Tu Sahara Dena Went Viral on Social Media

Navratri Bhojpuri Bhakti Song: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह के देवी गीत 'मां तू सहारा देना' का धमाका, वीडियो देखकर भक्ति में लीन हुए फैंस

नवरात्रि के भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के भोजपुरी देवी गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। महाष्टमी के मौके पर अक्षरा सिंह का गाना 'मां तू सहारा देना'  यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है।...

Navratri Bhojpuri Bhakti Song: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह के देवी गीत 'मां तू सहारा देना' का धमाका, वीडियो देखकर भक्ति में लीन हुए फैंस
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 24 Oct 2020 10:23 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि के भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के भोजपुरी देवी गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। महाष्टमी के मौके पर अक्षरा सिंह का गाना 'मां तू सहारा देना'  यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा के फैन्स और माता रानी के भक्त गाने के भक्त गाने की कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम यह है कि दो दिनों के भीतर ही गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं।

 भोजपुरी देवी सॉन्ग 'मां तू सहारा देना' को अक्षरा सिंह नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इसका शानदार म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने भक्ति में लीन गाना गाते हुए नजर आ रही हैं।

देखिए अक्षरा सिंह का भोजपुरी देवी गीत-

अक्षरा सिंह के फैन्स उन्हें महाष्टमी और महानवमी की बधाई देने के साथ उनके गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-अक्षरा जी मां दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह, क्या शानदार गाना है अक्षरा जी, मां दुर्गा आप पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखें।

अक्षरा सिंह का ये गाना भी हो रहा वायरल-

अक्षरा सिंह का भोजपुरी देवी गीत भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को भी 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा के सामने विनती करते नजर आ रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें