ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNavratr vastu Tips Decorate your main gate in this way in Navratri Mother Durga and Lakshmi will come

Navratri vastu Tips नवरात्रि में इस तरह सजाएं अपना मेन गेट, मां दुर्गा और लक्ष्मी जी आएंगी आपके द्वार

नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ रूपों की अराधना की जाती है। इन नौ दिनों में पूजा पाठ से लेकर माता रानी को खुश करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। इन नौ दिनों में अगर पूजा पाठ से अलग वास्तु

Navratri vastu Tips नवरात्रि में इस तरह सजाएं अपना मेन गेट, मां दुर्गा और लक्ष्मी जी आएंगी आपके द्वार
Anuradha Pandeyलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 25 Sep 2022 08:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ रूपों की अराधना की जाती है। इन नौ दिनों में पूजा पाठ से लेकर माता रानी को खुश करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। इन नौ दिनों में अगर पूजा पाठ से अलग वास्तु के इन उपायों को भी मानेंगे तो माता रानी आपके द्वार आकर आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी। 

इस दौरान अपने घर को साफ सुथरा कर लें। नवरात्रि से पहले घरों में जाले, धूल आदि को साफ कर मां के आगमन के लिए तैयारियां की जाती हैं।

Vastu Tips For Money: घर के बाहर भूलकर न रखें ये 6 चीजें, दरिद्रता का होता है वास


नवरात्रि में घर में रोज शंख बजाना भी बहुत शुभ होता है। रोज मंदिर में पूजा के बाद शंख ध्वनि करें, इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। 

कोशिश करें कि आपके घर का दरवाजा चमकता हुआ और साफ सुथरा हो। घर के मुख्य दरवाजे पर अच्छी शानदार सजावटी चीजें लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

जिस तरह आप सत्यनारायण की कथा से पहले आम के पत्तों का वंदवार लगाते हैं, उसी प्रकार नवरात्रि के हर दिन भी घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों और फूलों से बना वंदनवार लगाएं। इससे आपके घर की नेगेटिविटी दूर होती है। 

इसके अलावा नवरात्रि में मंदिर से आने के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाना भी शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े