Gemstones: सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए धारण करें नवरत्न, मान्यतानुसार मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
रत्न शास्त्र के अनुसार, नवरत्न धारण करने से व्यक्ति को जीवन में कई लाभ मिलते है। कार्य-व्यापार की बाधाएं दूर होती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है।

Navratna Gemstones: रत्न शास्त्र के अनुसार, रत्न जातक के जीवन में बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यह जीवन में आने वाली कठिनाईयों से मुक्ति दिलाने में मदद करते हैं और जातक का भाग्य जगाने का काम करते हैं। सभी रत्नों की तरह ही नवरत्न धारण करने के बहुत फायदे हैं। नवरत्न 9 अलग-अलग रत्नों रूबी, मोती, मूंगा, पन्ना, पुखराज, हीरा, नीलम, लहसुनिया और गोमेद रत्न से बनकर तैयार होता है। रत्न शास्त्र में नवरत्न धारण करने के कई चमत्कारिक लाभ बताए गए हैं। चलिए जानते हैं कि किन लोगों को नवरत्न पहनना चाहिए?
नवरत्न के लाभ: नवरत्न नौ अलग-अलग रत्नों से मिलकर बनाया जाता है। यह जीवन में सुख-सौभाग्य, शांति और स्थिरता लाता है। इस रत्न के प्रभाव से जीवन में पॉजिटिविटी की कमी नहीं रहती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मन शांत रहता है। यह रिश्तों को मजबूत बनाता है। यह भी मान्यता है कि नवरत्न धारण करने से जातक को करियर में अपार सफलता मिलती है।
नवरत्न धारण करने के नियम:
बिना ज्योतिषीय सलाह के नवरत्न धारण ना करें।
नवरत्न के शुभ प्रभाव के लिए समय-समय पर इसे साफ करते रहें।
जिस नवरत्न को आप पहनते हैं उसे दूसरों को पहनने के लिए ना दें।
नवरत्न को पहनते समय देख लें कि वह कहीं से भी चटका हुआ ना हो।
नवरत्न को एक निर्धारित उंगली में ही पहनें। नहीं तो आपको नुकसान पहुंच सकता है।
नवरत्न के शुभ प्रभाव के लिए रत्न को अभिमंत्रित करने के बाद ही धारण करें।
किन लोगों को पहनना चाहिए नवरत्न?
रत्न शास्त्र के अनुसार, नवरत्न किसी भी व्यक्ति के लिए मंगलकारी साबित हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लोगों को इसके अत्याधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मेष: मेष राशि वालों को नवरत्न पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और व्यक्ति की लीडरशिप क्वालिटी बेहतर होती है।
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए भी नवरत्न बेहद शुभ साबित हो सकता है। मान्यता है कि नवरत्न धारण करने से सिंह राशि वालों की क्रिटविटी और आकर्षण बढ़ता है।
धनु: रत्न शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों को भी नवरत्न पहनना चाहिए। इससे धारण करने से जातक का बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास होता है। साथ ही धनु राशि के व्यक्ति अधिक बुद्धिमान और समझदार होते हैं।
मकर: मकर राशि के जातकों को नवरत्न धारण करने से फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है और व्यक्ति के जीवन में अनुशासन आता है। जिसके चलते उन्हें करियर में तरक्की के कई अवसर मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
