ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNag Panchami 2022 Why are snakes worshiped on the day of Nag Panchami Know the date and auspicious time Astrology in Hindi

Nag Panchami 2022: नागपंचमी के दिन क्यों की जाती है नागों की पूजा? जानें डेट व शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2022 Kab Hai: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का बहुत महत्व होता है। सावन के माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पंचमी पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पावन दिन विधि- विधान से नाग देवता की

Nag Panchami 2022: नागपंचमी के दिन क्यों की जाती है नागों की पूजा? जानें डेट व शुभ मुहूर्त
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 06 Jul 2022 05:14 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Nag panchami 2022: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना गया है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा का विधान है। इस महीने में नाग पंचमी का पावन त्योहार भी मनाया जाता है। भगवान शिव को नाग अतिप्रिय है। ऐसे में शिवभक्त इस त्योहार को बेहद धूमधाम के साथ मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।

नाग पंचमी 2022 शुभ मुहूर्त (Nag panchami Subh Muhurat)-

इस साल 2 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त को सुबह 05 बजकर 14 मिनट से पंचमी तिथि प्रारंभ होगी, जो कि 3 अगस्त को सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। नाग पंचमी मुहूर्त की अवधि 03 घंटे 41 मिनट तक रहेगी। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोषों से मुक्ति मिल जाती है। नाग देवता की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है।

10 जुलाई तक इन 4 राशियों के लोग रहें संभलकर, इन्हें होगा लाभ ही लाभ

नाग पंचमी पूजा सामग्री-

नाग देवता की प्रतिमा या फोटो, दूध, पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

जुलाई महीने में बुधदेव तीन बार बदलेंगे राशि, जानें किन राशियों की रहेगी मौज

नाग देवता पूजा- विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान के पश्चात घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
इस पावन दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
नाग देवता का अभिषेक करें।
नाग देवता को दूध का भोग लगाएं।
भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को भी भोग लगाएं।
नाग देवता की आरती करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें