ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMulank 6 Personality Prediction Numerology 6 Date of Birth People born on these dates are beautiful like to live with pride

इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं खूबसूरत, शान-ओ-शौकत के साथ जीना करते हैं पसंद

अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। जन्म तारीखों से मूलांक का पता लगाया जाता है। महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह...

इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं खूबसूरत, शान-ओ-शौकत के साथ जीना करते हैं पसंद
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 16 Jun 2021 10:45 AM
ऐप पर पढ़ें

अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। जन्म तारीखों से मूलांक का पता लगाया जाता है। महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग आमतौर पर धनवान होते हैं। इनके पास सुख-सुविधाओं से जुड़ी कई वस्तुएं होती हैं। ये लोग शान-ओ-शौकत के साथ जीना पसंद करते हैं।

कड़ा मेहनत से पाते हैं मुकाम-

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वाले कड़ी मेहनत से सफल मुकाम पाते हैं। इनकी कमजोरी खूबसूरती होती है। ये लोग खूबसूरती को लेकर आकर्षित होते हैं। इनके लाइफ में कई लव रिलेशन बनने की संभावना रहती है। कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग खूबसूरत होते हैं और इनकी सही उम्र का अंदाजा लगाना मु्श्किल होता है। ये लोग आमतौर पर अपनी उम्र से छोटे नजर आते हैं। 

आर्थिक स्थिति-

मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये सुख-सुविधाओं में काफी धन खर्च करते हैं। इन्हें पैसों का अभाव नहीं होता है। इन्हें आमतौर पर विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी से लाभ होता है।

पारिवारिक स्थिति-

मूलांक 6 वालों के पारिवारिक संबंध सामान्य ही रहते हैं। कुछ मामलों में परिवारजनों से अनबन भी जाती है। ये अच्छे मित्र साबित होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुख रहता है। ये रोमांटिक स्वभाव के होते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें