ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMulank 2 Personality Prediction Relationships of people born on these dates keep on deteriorating they suffer in love life

इन तारीखों में जन्मे लोगों के बनते बिगड़ते रहते हैं रिश्ते, लव लाइफ में उठाते हैं कष्ट

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11 और 20 तारीख हो हुआ है उनका मूलांक 2 है। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा के प्रभाव से मूलांक 2 में जन्मे लोग कल्पनाशील, भावुक और चंचल होते हैं। अपने स्वामी...

इन तारीखों में जन्मे लोगों के बनते बिगड़ते रहते हैं रिश्ते, लव लाइफ में उठाते हैं कष्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 23 Jun 2021 01:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11 और 20 तारीख हो हुआ है उनका मूलांक 2 है। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा के प्रभाव से मूलांक 2 में जन्मे लोग कल्पनाशील, भावुक और चंचल होते हैं। अपने स्वामी ग्रह के कारण इन लोगों के प्रेम-संबंध भी अच्छे नहीं रहते हैं। ये लोग एक काम में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। इस मूलांक के लोग पैदाइशी कलाकार और शांतिप्रिय होते हैं।

मूलांक 2 वाले शारीरिक रूप से ज्यादा बलवान नहीं होते हैं। हालांकि इनका दिमाग काफी तेज होते हैं। मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की कमी होती है, इसलिए ये तुरंत सही फैसला नहीं ले पाते हैं। ये लोग किसी भी चीज के लिए किसी को कह नहीं पाते हैं। 

कैसी होती है आर्थिक स्थिति-

मूलांक 2 वालों की आर्थिक स्थिति आमूनन अच्छी होती है। इन्हें धन जमा करने की आदत होती है। हालांकि धन कमाने में ये निपुण होते हैं।

कैसा होता है स्वभाव-

मूलांक 2 वाले छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो जाते हैं। ये दूसरों के दुख को भी अपना समझते हैं। भावुक होने के कारण इन्हें मजाक में कही दूसरों की बात दिल पर लग जाती है। इस मूलांक वालों को साज-सज्जा का काफी शौक होता है।

कार्यक्षेत्र-

मूलांक 2 के लोग ज्यादातर नौकरी करते हैं और इसमें सफलता हासिल करते हैं। ये लोग दूसरों की योजना को बखूबी पूरा करते हैं। ये लोग बैंक, स्वास्थ्य विभाग, नहर विभाग, पानी और दूध से जुड़े कामों में लाभ कमाते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें