ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMotivational context

सबसे अच्छा मित्र आपके सामने वाला, सबसे अच्छा समय वर्तमान

एक बार एक राजा ने अपने दरबार में मंत्रियों के समक्ष तीन प्रश्न किए। राजा ने पहला प्रश्न पूछा कि सबसे अच्छा मित्र कौन है। दूसरा प्रश्न किया कि सबसे अच्छा समय कौन सा है। राजा का तीसरा प्रश्न था कि सबसे...

सबसे अच्छा मित्र आपके सामने वाला, सबसे अच्छा समय वर्तमान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutTue, 17 Dec 2019 02:33 AM
ऐप पर पढ़ें

एक बार एक राजा ने अपने दरबार में मंत्रियों के समक्ष तीन प्रश्न किए। राजा ने पहला प्रश्न पूछा कि सबसे अच्छा मित्र कौन है। दूसरा प्रश्न किया कि सबसे अच्छा समय कौन सा है। राजा का तीसरा प्रश्न था कि सबसे अच्छा कर्म कौन सा है। राजा के तीनों प्रश्नों पर प्रत्येक मंत्री ने अलग-अलग उत्तर दिया। किसी ने कहा कि ज्योतिष जो सयम तय करे तो वही समय श्रेष्ठ है। किसी ने मित्र के रूप में राजा के प्रियजनों के नाम सुझाए। राजा उनके उत्तरों से संतुष्ट नहीं हुए।

अगले दिन राजा अपने सिपाहियों के साथ वन को गए। वहां एक आश्रम देखकर राजा और सैनिक वहां रुक गए। आश्रम के पास में खेत में ऋषि कृषि कार्य कर रहे थे। राजा अपने सैनिकों को वहीं छोड़कर उनके पास गए और उनसे अपने तीनों प्रश्न के बारे में पूछा।
ऋषि ने कोई भी जवाब न देकर राजा से कृषि कार्य में सहायता करने को कहा। राजा उनकी सहायता करने लगे और दिन ढलने लगा। अचानक किसी घायल व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनाई दी तो राजा और ऋषि उस ओर गए। घायल व्यक्ति को राजा ने पानी पिलाया और उसे आश्रम में ले आए। होश में आने पर घायल व्यक्ति, राजा को देखते ही उनके चरणों में गिर पड़ा और क्षमा मांगने लगा। यह देख राजा को बहुत आश्यर्य हुआ और उससे पूछा कि वह कौन है। उस व्यक्ति ने बताया कि उसे राजा की हत्या करने के लिए भेजा गया था, लेकिन सैनिकों ने उसे घायल कर दिया। राजा ने उसकी मदद की तो वह उनसे क्षमा मांगने लगा। ऋषि ने कहा कि अब तो आपको अपने प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा। ऋषि ने कहा कि सबसे अच्छा मित्र आपके सामने वाला है। सबसे अच्छा समय वर्तमान है। सबसे अच्छा कर्म उपस्थित कर्म है। यदि ऐसा न होता तो यह व्यक्ति आपका मित्र कैसे हो जाता जो आपकी हत्या करने आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें