ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ धर्मझूठ बोलने में माहिर होते हैं ये राशि वाले, इन लोगों पर विश्वास करना होता है मुश्किल

झूठ बोलने में माहिर होते हैं ये राशि वाले, इन लोगों पर विश्वास करना होता है मुश्किल

ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। हर राशि का स्वभाव अलग होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इन राशियों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य का पता लगाया जाता है। कोई राशि वाले बहुत अधिक खर्चीले होते हैं...

झूठ बोलने में माहिर होते हैं ये राशि वाले, इन लोगों पर विश्वास करना होता है मुश्किल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 19 Jun 2021 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। हर राशि का स्वभाव अलग होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इन राशियों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य का पता लगाया जाता है। कोई राशि वाले बहुत अधिक खर्चीले होते हैं तो कोई राशि वाले कंजूस स्वभाव के होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन राशियों के जातकों के बारे में बताएंगे जो झूठ बोलने में माहिर होते हैं। ये राशि वाले अक्सर झूठ बोलते हैं। इन लोगों पर विश्वास करना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं किन राशियों के जातक झूठ बोलने में माहिर होते हैं।

मिथुन राशि 

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातक झूठ बोलने में माहिर होते हैं।
  • ये लोग अक्सर झूठ बोलते हैं।
  • इन लोगों की झूठी बातों को भी लोग सच समझ लेते हैं।
  • इन लोगों पर विश्वास करना आसान नहीं होता है। 
  • झूठ बोलने की आदत की वजह से इन लोगों को कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

Jupiter Retrograde 2021 Guru Vakri : देवगुरु बृहस्पति कल वक्री होकर करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

तुला राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातकों पर भरोसा करना मुश्किल होता है।
  • ये लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं। 
  • तुला राशि के जातक लोगों को बहुत आसानी से अपनी बातों में फंसा लेते हैं। 
  • इन लोगों के लिए झूठ बोलना बेहद आसान होता है।
  • झूठ बोलने की आदत की वजह से कई बार ये परेशानियों में फंस जाते हैं।

वृश्चिक राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक सच को छिपाने में माहिर होते हैं। 
  • ये लोग सच दिखाने से कतराते हैं। 
  • ये लोग अक्सर झूठ का सहारा लेते हैं।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को लगता है कि ये लोग सच बताकर अपमानित हो जाएंगे, जिस वजह से ये लोग झूठ की राह पकड़ लेते हैं। 
  • इन लोगों पर विश्वास करना आसान नहीं होता है।

धनवान बनने के लिए रोजाना करें ये छोटा सा काम, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

कुंभ राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातक झूठ बोलने से कतराते नहीं हैं।
  • ये अपने काम के लिए किसी से भी झूठ बोल सकते हैं।
  • इन लोगों पर विश्वास करने से पहले सोच- विचार कर लेना चाहिए। 
  • इन लोगों के लिए झूठ बोलना कोई बड़ी बात नही है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)