हां में हां मिलाने पर ही खुश होते हैं ये 4 राशि वाले, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। इन 12 राशियों का अपना स्वभाव और खूबियां होती हैं। इनमें से 4 राशियां ऐसी हैं जो डॉमिनेटिंग मानी जाती हैं। कहते हैं कि इस राशि अपने आगे किसी की नहीं चलने...

हां में हां मिलाने पर ही खुश होते हैं ये 4 राशि वाले, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। इन 12 राशियों का अपना स्वभाव और खूबियां होती हैं। इनमें से 4 राशियां ऐसी हैं जो डॉमिनेटिंग मानी जाती हैं। कहते हैं कि इस राशि अपने आगे किसी की नहीं चलने देते हैं और अपने हिसाब से काम करते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों की हां में हां मिलाकर ही चलना सही होता है। जानिए ज्योतिष शास्त्र में किन राशियों को माना जाता है डॉमिनेटिंग-

1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक आमतौर पर प्रभावशाली होते हैं। यह ऊर्जावान और एक्टिव होती हैं। यह अपनी क्षमताओं को बखूबी जानते हैं। मेष राशि के जातक जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। यह अपना रास्ता खुद से बनाने में यकीन रखते हैं। इन्हें बोर होना पसंद नहीं आता। कहा जाता है कि अगर आप इनके हिसाब से नहीं चलें तो यह कुछ समय मुंह मोड़ लेते हैं।

2. वृश्चिक- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातक ईमानदार और अच्छे होते हैं। कहा जाता है कि इन्हें गुस्सा आने पर कंट्रोल करना बेहद मुश्किल होता है। यह होशियारी या चालाकी दिखाने वालों से चिढ़ते हैं। वृश्चिक राशि वालों में स्थितियों को भांपने की क्षमता गजब की होती है।

अमावस्या के दिन जन्म क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए कैसा होता है जातकों का भविष्य व स्वभाव

3. कुंभ- कुंभ राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज होते हैं। यह प्रैक्टिकल स्वभाव के होते हैं। यह किसी के बहकावे में आकर फैसला नहीं लेते हैं। अगर इन्हें गलत लगता है तो कितना भी कोई सगा-संबंधी हो वह उससे किनारा कर लेते हैं। कुंभ राशि के जातक जिद्दी स्वभाव के माने जाते हैं। यह अपनी बात मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

ये 4 राशि वाले पैदाइशी होते हैं क्रिएटिव, कूट-कूटकर भरी होती है प्रतिभा, जानिए क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

4. मकर- कहा जाता है कि मकर राशि के जातक में गजब का धैर्य होता है। यह एक बार किसी को छोड़ने की आदत ठान लें तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। इनमें सोचने-समझने की गजब की क्षमता होती है। यह अपनी आदतों व खूबियों के कारण सभी के प्रिय होते हैं। इन्हें किसी का अपने खिलाफ जाना रास नहीं आता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़ये राशि वाले हां में हां मिलाने पर ही रहते हैं खुश