ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymercury transit in Capricorn budh gochar rashi parivartan horoscope rashifal predictions good effects on zodiac signs

29 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, बुध देव की कृपा से खूब होगी मौज, धन- लाभ के योग

29 दिसंबर को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन बुध धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और...

29 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, बुध देव की कृपा से खूब होगी मौज, धन- लाभ के योग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 26 Dec 2021 11:43 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

29 दिसंबर को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन बुध धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तया है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में प्रवेश करने से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है....

वृष राशि- 

  • सफलता हासिल होगी।
  • धन संचय में सफल रहेंगे।
  • नए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी।
  • मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
  • पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  • शुभ समाचार मिल सकते हैं।
  • यह समय शुभ साबित होगा।
  • इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।

साल 2022 की शुरुआत से पहले इन बर्थडेट वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, 2021 का अंतिम सप्ताह रहेगा फलदायी

वृश्चिक राशि- 

  • आपके बिगड़े काम बनेंगे।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।
  • सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय उत्तम है।
  • अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
  • शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।
  • वाणी में मधुरता रहेगी।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

साल का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, 2022 की शुरुआत से पहले ही शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

धनु राशि- 

  • इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता रहेगी।
  • आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे।
  • कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी।
  • इस दौरान निवेश से लाभ हो सकता है।
  • भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
  • बुध का गोचर छात्रों के लिए उत्तम साबित होगा।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है।
  • वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
  • प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें