ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMercury transit 2023 The wealth of these 5 zodiac signs will increase from 7 February good news can be received

बुध गोचर 2023: आज से इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, 22 फरवरी तक जीवन में होंगे कई बड़े बदलाव

Mercury transit 2023: 07 फरवरी 2023 को होने वाला बुध राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। गोचर काल में इन राशियों का धन का आवक बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जानें-

बुध गोचर 2023: आज से इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, 22 फरवरी तक जीवन में होंगे कई बड़े बदलाव
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 07 Feb 2023 07:04 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Budh Rashi Parivartan 2023: फरवरी महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से काफी शुभ माना जा रहा है। इस महीने बुध, शुक्र व सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। बुध राशि परिवर्तन 07 फरवरी 2023, मंगलवार को होगा। बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य पहले से विराजमान हैं। जिससे मकर राशि में बुध व सूर्य की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य  व बुध एक ही राशि में विराजमान होते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह योग शास्त्रों में अति शुभ माना गया है। बुध राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। जानें बुधादित्य योग से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

वीकली करियर राशिफल: 12 फरवरी तक इन राशियों का करियर रहेगा बुलंदियों पर, आर्थिक स्थिति में होगा जबरदस्त उत्थान

1. मेष राशि- मकर राशि में सूर्य व बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग मेष राशि वालों के लिए अति शुभ है। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन अति लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह अवधि अति उत्तम रहेगी। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य व बुध की युति से बना बुधादित्य योग लाभकारी सिद्ध होगा। मकर राशि में सूर्य व बुध ग्रह की युति लाभकारी सिद्ध होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य में सफलता पाने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है।

4. तुला राशि- मकर राशि में बनने वाला बुधादित्य योग तुला राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गोचर काल में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।

5. मीन राशि-  बुध राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। लंबित कार्य पूरा होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें