ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMercury Transit 2022 budh rashi parivartan gochar rashifal horoscope Astrology in Hindi

Mercury Transit : 26 अप्रैल को फिर बदलेगी बुध की चाल, देखें किसे होगा फायदा- नुकसान

budh rashi parivartan gochar rashifal horoscope 26 अप्रैल को बुध देव  राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन हुआ था। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों

Mercury Transit : 26 अप्रैल को फिर बदलेगी बुध की चाल, देखें किसे होगा फायदा- नुकसान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Apr 2022 05:14 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Mercury Transit  : 26 अप्रैल को बुध देव  राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को बुध का राशि परिवर्तन हुआ था। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल....

मेष राशि- कारोबार में सुधार होगा, परंतु मेहनत अधिक रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृष राशि- संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

14 मई तक इन 4 राशियों पर कृपा करेंगे सूर्य देव, होगा लाभ ही लाभ

मिथुन राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। श्रम अधिक रहेगा।सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मानसिक शांति रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- मन असंतुष्ट निराश हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा, किंतु परिवार से दूर दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है।

तुला राशि- संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। शासन- सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार हेतु यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- घर- परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

Numerology Horoscope 21 April 2022: इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए धनलाभ के योग

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी का अवसर मिल सकता है।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी होगी। मन परेशान हो सकता है। आय में कमी व खर्च में अधिकता की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। धर्म में श्रद्धा रहेगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

मीन राशि-  बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें