मई माह का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, देखें क्या आपको भी मिलेंगे शुभ परिणाम
may 2022 saptahik rashifal weekly horoscope : ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल शुभ रहने से मई माह का अंतिम सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

इस खबर को सुनें
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से मई का अंतिन सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं मई माह का अंतिम सप्ताह किन राशियों के लिए वरदान के समान है-
कन्या राशि-
- कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
- भाइयों का सहयोग मिलेगा।
- घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
- वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
- नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
- आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
- माता का सानिंध्य मिलेगा।
- वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
23 मई से इन राशि वालों का बदला भाग्य, शुक्रदेव की कृपा से खुली बंद किस्मत
वृश्चिक राशि-
- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
- घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
- माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
- लाभ में वृद्धि की संभावना है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-
- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
- अध्ययन में रूचि रहेगी।
- नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
- किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
- भाइयों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी।
- माता का सहयोग मिलेगा।
- माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं।
- किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
- बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा।
कुंभ राशि-
- मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे।
- नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
- आय में वृद्धि होगी।
- अफसरों का सहयोग मिलेगा।
- परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
- किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
- वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)