ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMay 2022 Rashi Parivartan horoscope surya shukra mangal grah gochar gochar effects rashifal Astrology in Hindi

Grah Gochar : कुछ दिनों बाद होगा सूर्य, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

Rashi Parivartan May 2022 horoscope : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। मई के महीने में स

Grah Gochar : कुछ दिनों बाद होगा सूर्य, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 05 May 2022 05:08 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ दिनों बाद सूर्य, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 15 मई को सूर्य वृष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 मई को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे।नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है।

मिथुन राशि-  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

अंकराशि: 5 मई को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, सूर्य के समान चमकेगी किस्मत

कर्क राशि- मन शांत रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि-  कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा।

कन्या राशि- मन शांत रहेगा, फिर भी बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा।

तुला राशि- मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

Ganga Saptami 2022: गंगा सप्तमी कब है? जानें इस दिन का महत्व, शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्य में कमी आएगी। संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना हो सकता है।

धनु राशि- धैर्य में कमी आएगी। परिवार में शांति व सद्भाव बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के स्त्रोत बन सकते हैं।

मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्यान दें, बाधाएं आ सकती हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद व क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मई में तुला व मकर समेत इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि है शामिल?

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें