ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymasik shivratri 2021 date and time shubh muhurat puja vidhi importance and significance

Masik Shivratri 2021 : आज मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस माह में 9 मई को मासिक शिवरात्रि है। इस...

Masik Shivratri 2021 : आज मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 09 May 2021 10:27 AM
ऐप पर पढ़ें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस माह में 9 मई को मासिक शिवरात्रि है। इस दिन भोले नाथ की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं, मासिक शिवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व...

पूजा विधि...

  • इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
  • इस समय कोरोना महामारी की वजह से घर में ही भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • अगर घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें।
  • भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।
  • भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
  • भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान की आरती करना न भूलें।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

  • इस दिन भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • भगवान भोलेनाथ की कृपा से विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 11 मई को सुबह 3 बजकर 59 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त-  सुबह 11 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त-  शाम को 06 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 56 पीएम तक
अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11 बजकर 44 मीनट से 10 मई मध्य रात्रि 12 बजकर 26 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- शाम को 05 बजकर 29 मिनट से 10 मई सुबह 05 बजकर 25 मिनट तक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें