ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMasik Rashifal July 2021 After July 21 Virgo avoid controversies the mind of Sagittarius will be disturbed read monthly horoscope

जुलाई का राशिफल: इस महीने वृषभ, कुंभ और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं, पढ़ें पूरा राशिफल

जुलाई का महीना शुरू हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव...

जुलाई का राशिफल: इस महीने वृषभ, कुंभ और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं, पढ़ें पूरा राशिफल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 01 Jul 2021 10:56 AM
ऐप पर पढ़ें

जुलाई का महीना शुरू हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना। जानिए पंडित राघवेंद्र शर्मा से किन्हें होगा कष्ट और किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की-

मेष- 20 जुलाई तक आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परंतु आत्मसंयत रहें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आठ जुलाई से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 16 जुलाई से कारोबार में परिश्रम में कमी आएगी। परंतु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृषभ- आठ जुलाई से वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। 16 जुलाई से वाणी में मधुरता आएगी। परंतु माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 18 जुलाई से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 21 जुलाई के बाद भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आठ जुलाई के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 16 जुलाई से क्रोध में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 18 जुलाई से कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग म‍िलेगा। शुभ समाचार म‍िलेंगे।

सिंह- 16 जुलाई से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। आठ जुलाई के बाद से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 21 जुलाई से पुन: धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परंतु माता का सानिध्य मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 18 जुलाई से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 

कन्या- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आठ जुलाई से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में सुधार होगा। 16 जुलाई से आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। 18 जुलाई से वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 21 जुलाई के बाद भाई-बहनों से व्यर्थ के विवादों से बचें।

तुला- संयत रहें। क्रोध से बचें। आठ जुलाई से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कोई पैतृक कारोबार पुन: प्रारंभ हो सकता है। 16 जुलाई से मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 18 जुलाई के बाद वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

वृश्चिक- आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा, परंतु मन अशांत भी रहेगा। आठ जुलाई से कारोबार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। कारोबार में आय में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 16 जुलाई से पिता का स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 18 जुलाई से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

धनु- मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें। मन में नकारात्मक प्रभाव से बचें। आठ जुलाई से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होग। 16 जुलाई से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 18 जुलाई के बाद किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।

मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। आठ जुलाई के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 16 जुलाई के बाद से धैर्यशीलता में कमी आएगी। मीठे खान-पान में रुचि भी बढ़ सकती है। 18 जुलाई से शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 

कुंभ- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आठ जुलाई से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। 16 जुलाई से जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 जुलाई के बाद से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। 

मीन- मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। आठ जुलाई से पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 16 जुलाई से क्रोध पर नियंत्रण रखें। परंतु मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 18 जुलाई से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। 21 जुलाई से खर्चों में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें