Masik Numerology 2021: People born on these dates in July will get new job opportunities see monthly numerology Masik Numerology 2021: जुलाई में इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेंगे नौकरी के नए अवसर, देखें मासिक अंकराशि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Masik Numerology 2021: People born on these dates in July will get new job opportunities see monthly numerology

Masik Numerology 2021: जुलाई में इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेंगे नौकरी के नए अवसर, देखें मासिक अंकराशि

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 1 July 2021 01:38 PM
share Share
Follow Us on
Masik Numerology 2021: जुलाई में इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेंगे नौकरी के नए अवसर, देखें मासिक अंकराशि

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदारण के तौर पर महीने के 3, 12 और 21 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होगा। देखिए जुलाई महीने की मासिक अंकराशि-

मूलांक 1- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपकी कार्यक्षमता चरम पर रहेगी। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें, न ही किसी भी कार्य में जल्दबाजी करें। इस माह कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में भी लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। माह के अंत में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस माह वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- इस माह आप पूरी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्य की अधिकता से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। सकारात्मकता बनाए रखें। इस माह दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। अहंकार की भावना से दूर रहने का प्रयास करें। इस माह मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- यह माह कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। इस माह भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। पदोन्नति के भी योग बन सकते हैं। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। पुराने समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। इस माह विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। इस माह बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। माह के मध्य में पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 4- इस माह धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मन शांत और केंद्रित रहेगा। इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। इस माह भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं। इस माह व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से इस माह दूर रहें। इस माह जोखिमभरे मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मूलांक 5- इस माह नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में इस माह वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई योजनाएं भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। इस माह अहंकार की भावना से दूर रहें। माह के तीसरे सप्ताह में पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। दूसरों के विचारों से प्रेरित होकर किसी भी कार्य में निर्णय न लें। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मूलांक 6- इस माह मन में अज्ञात भय बना रहेगा। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण मामलों में कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। इस माह व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। अनायास ही अच्छे अवसर मिल सकते हैं। माह के दूसरे सप्ताह में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको नई उपलब्धियां प्रदान करेगा। परिवार के साथ इस माह समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 7- इस माह आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। इस माह आप नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य इस माह गति पकड़ेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। इस माह परिवार में भी खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। इस माह संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माह के अंत में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- इस माह वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से बचें। किसी भी बहस की स्थिति से दूर रहें। भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में साथियों से मनमुटाव हो सकता है। करियर में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। मन को केंद्रित रखकर कार्य करें। माह के अंत में अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इस माह मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- यह माह आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस माह नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से इस माह आपकी मुलाकात हो सकती है। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। पुराने कर्ज से माह के अंत तक मुक्ति मिल सकती है। इस माह दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

 

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!