ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMasik durga ashtami 2022 sawan month date time puja vidhi shubh muhrat Astrology in Hindi

Masik Durga Ashtami 2022 : मासिक दुर्गाष्टमी आज, नोट कर लें मां दुर्गा की पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री लिस्ट

Masik durga ashtami 2022 : इस समय सावन माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। सावन माह में दुर्गाष्टमी का पर्व 5 अगस्त को पड़ रहा है।

Masik Durga Ashtami 2022 : मासिक दुर्गाष्टमी आज, नोट कर लें मां दुर्गा की पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री लिस्ट
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 05 Aug 2022 05:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Masik Durga Ashtami : इस समय सावन माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। सावन माह में दुर्गाष्टमी का पर्व 5 अगस्त को पड़ रहा है। मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पर मां को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें पूजा- अर्चना-

मुहूर्त- 

  • श्रावण, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ - 05:06 ए एम, अगस्त 05
  • श्रावण, शुक्ल अष्टमी समाप्त - 03:56 ए एम, अगस्त 06

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा- विधि:

  • इस दिन सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
  • धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
  • मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

7 अगस्त से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, खूब होगा धन- लाभ

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

  • लाल चुनरी
  • लाल वस्त्र
  • मौली
  • श्रृंगार का सामान
  • दीपक
  • घी/ तेल
  • धूप
  • नारियल
  • साफ चावल
  • कुमकुम
  • फूल
  • देवी की प्रतिमा या फोटो
  • पान
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • बताशे या मिसरी
  • कपूर
  • फल-मिठाई
  • कलावा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें