ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMars Transit 2023 ast Mars does not always give ashubh results brighten the luck of these zodiac signs

Mars Ast 2023: हमेशा अशुभ परिणाम नहीं देते अस्त मंगल, इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे अस्त मंगल

Mars Transit 2023 Horoscope today मंगल ग्रह पिछले माह की 23 सितंबर से अगले 85 दिनों तक कन्या राशि में अस्त होकर गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में मंगल के 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव

Mars Ast 2023: हमेशा अशुभ परिणाम नहीं देते अस्त मंगल, इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे अस्त मंगल
Anuradha Pandeyडॉ संजीव कुमार शर्मा,नई दिल्लीTue, 03 Oct 2023 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगल ग्रह पिछले माह की 23 सितंबर से अगले 85 दिनों तक कन्या राशि में अस्त होकर गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में मंगल के 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव—मेष इस दौरान अपने व्यापारिक कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने व्यवसाय या उद्योग में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वृष मेहनत के बावजूद आपको मन मुताबिक परिणाम के लिए जूझना होगा। नौकरी वाले जातक काम करने के दौरान कम संतुष्ट नजर आएंगे।

मिथुन यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। धन लाभ का पूरा अवसर मिलेगा।

कर्क यह समय अच्छा नहीं है। आपको अपने उच्च अधिकारियों से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। अवसाद का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह यह समय थकने वाला होगा। आपकी यात्राएं बहुत ज्यादा हो सकती हैं। आपको अपने व्यावसायिक जीवन में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेंगे। उत्साह के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक रहेंगे।

तुला समय अच्छा है। लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध अनुकूल रहेंगे। माता-पिता से धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं।

वृश्चिक यह समय अच्छा नहीं है। आर्मी या पुलिस में काम करने वाले जातकों के लिए काम की जरूरत से ज्यादा अधिकता रहेगी।

धनु चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। कार्यस्थल पर परिणाम आशा के अनुरूप नहीं होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

मकर यह समय अच्छा है। जमीन या मकान संबंधी सौदे कर सकते हैं। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कुंभ यह समय उत्तम है। न्यायिक सेवा की परीक्षा दे रहे जातकों को परिणाम आशा अनुरूप मिलेंगे।

मीन यह समय अच्छा नहीं है। समय काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। माता-पिता का सम्मान करें। आपको मानसिक शांति मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें