23 दिसंबर को मंगल का मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश हो रहा है। मंगल का यह राशि परिवर्तन कई मायनों में खास होगा। मंगल को ग्रहों को सेनापति माना गया है। अभी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को मंगल ग्रह का मीन राशि में प्रवेश हुआ था। विवाह और दांपत्य में तनाव, डर आदि मंगल ग्रह के कमजोर स्थिति के कारण ही आते हैं। मंगल का मीन राशि में आने से मेष राशि में कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
आपको बता दें कि दिवाली के दिन मंगल 14 नवंबर को प्रात: 6 बजकर 06 मिनट पर मीन राशि में रहे हुए ही मार्गी हुए थे। इससे पहले मंगल वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे थे। अब 23 दिसंबर 2020 को मंगल मेष में प्रवेश करेंगे। आफको बता दें कि कुल 81 दिनों के लिए मंगल इस राशि में आ रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल का यह राशि परिवर्तन विभिन्न राशियों केलिए अलग-अलग होगा। फिलहाल हम आपको मेष राशि के बारे में बताएंगे, जिस राशि में मंगल प्रेश कर रहे हैं। आइए जानें इस राशि के लोगों पर मंगल के प्रवेश का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष मीन राशि से मेष राशि में मंगल ग्रह के प्रवेश से इस राशि के लोगों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता हैय़ इस राशि के लोगों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा। इसराशि के लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धन के मामले में यह परिवर्तन आपके लिए अच्छा होगा। आपके धन के कई साधन बनेंगे।