margi shukra 4 सितंबर को शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की होगी ऐश ही ऐश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

4 सितंबर को शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की होगी ऐश ही ऐश

शुक्र राशि परिवर्तन: 4 सितंबर के दिन शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम और वैभव के कारक माने जाते हैं शुक्र ग्रह, जून 4 सितंबर की सुबह कर्क राशि में मार्गी होने वाले हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 23 Aug 2023 01:20 AM
share Share
Follow Us on
 4 सितंबर को शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की होगी ऐश ही ऐश

शुक्र राशि परिवर्तन: समय-समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसके परिणाम 12 राशियों को झेलने पड़ते हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से शुभ और अशुभ दोनों ही प्रभाव देखने को मिलते हैं। वहीं, 4 सितंबर के दिन शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम और वैभव के कारक माने जाते हैं शुक्र ग्रह, जून 4 सितंबर की सुबह कर्क राशि में मार्गी होने वाले हैं। कर्क राशि में शुक्र का गोचर कुछ कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।

मेष राशि
शुक्र के मार्गी होने पर मेष राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा। यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। वही परिवार के सदस्यों के बीच आपके संबंध गहरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। आकस्मिक में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथी किसी यात्रा पर जाने का योग भी बनता दिख रहा है। कुल मिलाकर ये समय अच्छा बीतने वाला है।

कन्या राशि
कर्क राशि में शुक्र के मार्गी होने पर कन्या राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थितियां भी सुधरने वाली हैं। वहीं, धन आगमन के योग भी बन रहे हैं।