ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymantra to avoid money problems

आज से ये 3 काम शुरू करेंगे तो पूरे महीने होगा धन लाभ

नया महीना शुरू हो गया है। मान्यता है कि नए महीने की शुरुआत शुभ काम से हो जाए तो पूरे महीने लाभ मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है।...

आज से ये 3 काम शुरू करेंगे तो पूरे महीने होगा धन लाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Jul 2018 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

नया महीना शुरू हो गया है। मान्यता है कि नए महीने की शुरुआत शुभ काम से हो जाए तो पूरे महीने लाभ मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में ग्रह दोष और बुरा समय दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। 

नौ ग्रहों के दोष दूर होते हैं इस मंत्र से

ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।

गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥

इस मंत्र का जाप करने से सभी देवी-देवता और नौ ग्रहों की कृपा मिलती है। 

भगवान विष्णु, महालक्ष्मी और देवी सरस्वती की कृपा दिलाने वाला मंत्र

शास्त्रों के अनुसार हमारे हाथों के आगे वाले भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और हाथ के मूलभाग में भगवान विष्णु का वास है। इसलिए सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥

 स्नान के बाद सूर्य को करें प्रसन्न

सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे से सूर्यदेव अर्घ्य चढ़ाएं। इनकी पूजा रोज करने से बुरा समय दूर हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सिर्फ फैशन के लिए न पहनें कड़ा, जानें जरूरी बातें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें