ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymanish paul birthday today

जन्मदिन खास: इस टीवी एंकर के साथ आप मना रहे है अपना जन्मदिन

आज आप अपना जन्मदिन अभिनेता मनीष पॉल के साथ मना रहे है। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत टीवी होस्टिंग के जरिए की थी। मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में हुआ था। मनीष पॉल एक बिजनेस परिवार से...

जन्मदिन खास: इस टीवी एंकर के साथ आप मना रहे है अपना जन्मदिन
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीWed, 02 Aug 2017 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

आज आप अपना जन्मदिन अभिनेता मनीष पॉल के साथ मना रहे है। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत टीवी होस्टिंग के जरिए की थी। मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में हुआ था। मनीष पॉल एक बिजनेस परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं। 

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख होता है, जिसका मूलांक 3 हो। वे होते तो करिश्माई व्यक्तित्व वाले, लेकिन साथ ही नाटकीय भी होते हैं। कहा जाता है कि ये लोग साहसी, दृढ़ निश्चयी तो होते ही हैं साथ ही इनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी भरपूर होती हैं। इन लोगों का एक और गुण है कि ये लोग बहुत ही अनुशासन में रहते हैं।

इन लोगों में अपने विचार व्यक्त करने की पूरी योग्यता होती है। इनके अच्छे विचारों और नैतिक मूल्यों के लिए इनकी अकसर तारीफ भी की जाती है। इन लोगों की समाज में अच्छी  छवि होती है। ये लोग विचारों से थोड़े धार्मिक भी होते हैं। ये लोग कोई बी काम करते हैं तो पूरे आत्मविश्वास और धैर्य के साथ करते हैं। ये लोग नई चीजों की खोज करने में हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग सभी से बहुत ही प्यार से बोलते हैं।

शुभ‍ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार

शुभ रंग- जामुनी, कासनी, लाल तथा गुलाबी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें