ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymangal shukra gochar rashi parivartan mars venus transit 2021 predictions horoscope tomorrow aaj ka rashifal todays lucky rashi 6 september 2021 Astrology in Hindi

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

6 सितंबर, सोमवार का दिन ज्योतिष नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। दो ग्रहों के एक ही दिन राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। मंगल...

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
पं. राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीMon, 06 Sep 2021 05:32 AM
ऐप पर पढ़ें

6 सितंबर, सोमवार का दिन ज्योतिष नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। दो ग्रहों के एक ही दिन राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र तुला राशि में। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 6 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

  • मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, लेकि‍न फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान को कष्ट होगा। आय में वृद्धि होगी। तनाव से बचें।

मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर 22 अक्टूबर तक रहेगी मंगल देव की कृपा, खूब मिलेगा मान- सम्मान

वृष राशि 

  • मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी सम्पत्ति के लेन-देन से धनलाभ के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प‍िता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। 

कर्क राशि

  • सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार तो होगा, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेक‍िन धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। मन परेशान हो सकता है। तनाव से बचें।

6 सितंबर के बाद चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी और शुक्र देव की बरसेगी कृपा

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त भी हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धनलाभ के अवसर म‍िलेंगे।

तुला राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक राशि

  • संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। 

धनु राशि 

  • आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। बातचीत में संयत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से चमकेगा कर्क, कन्या, कुंभ राशि का भाग्य, एक क्लिक में पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर राशि

  • मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी के आसार हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि 

  • पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। लेखनादि, बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार के मार्ग प्रशस्‍त होगा। रुका हुआ धन म‍िलेगा।

मीन राशि

  • मन अशान्त रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की भी सम्भव है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक समस्याएं अभी रहेंगी। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। तनाव से बचें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें