ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMangal Rashi Parivartan 2022 Mars is going to transit in Shani Rashi these 4 zodiac signs will only benefit Astrology in Hindi

Mangal Rashi Parivartan 2022: शनि की राशि में मंगल का होने वाला है गोचर, इन 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। 26 फरवरी को शनि की स्वराशि मकर में मंगल ग्रह का गोचर होने वाला है।...

Mangal Rashi Parivartan 2022: शनि की राशि में मंगल का होने वाला है गोचर, इन 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 08 Feb 2022 11:18 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। 26 फरवरी को शनि की स्वराशि मकर में मंगल ग्रह का गोचर होने वाला है। मंगल राशि परिवर्तन कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जानिए इन राशियों के बारे में-

मेष- मंगल गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। मंगल राशि परिवर्तन आपकी राशि के दशम यानी कर्म भाव में होगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

वृषभ- आपकी राशि के नवम भाव में मंगल गोचर होने वाला है। मंगल गोचर की अवधि में आप जिस काम में हाथ लगाएंगे, वह पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जोखिम भरे कामों में आपको सफलता हासिल होगी।

चाणक्य नीति: इन 5 बातों को किसी के साथ न करें शेयर, मुश्किलों में फंस सकते हैं आप

धनु- धनु राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित होगा। मंगल गोचर आपकी राशि के द्वितीय यानी धन और वाणी भाव में हो रहा है। इस दौरान मीडिया, मार्केटिंग और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। 

सुख-संपदा के कारक शुक्रदेव हुए मार्गी, इन 4 राशि वालों पर है उनकी कृपा दृष्टि

मीन- मीन राशि वालों को मंगल गोचर काल में शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।मंगल गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें यानी इनकम भाव में हो रहा है। व्यापार का विस्तार होगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें