ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMangal Rashi Parivartan 2022 Mangal Gochar on 17 January Auspicious time for Arie Leo Sagittarius Aquarius and Pisces Astrology in Hindi

मंगल ग्रह राशि परिवर्तन 2022: मेष, सिंह, धनु, कुंभ व मीन के लिए समय शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

ग्रहों के सेनापति मंगल देव 17 जनवरी, 2022 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसमें 26 फरवरी तक रहेंगे। जानते हैं, मंगल के राशि परिवर्तन के 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव...

मंगल ग्रह राशि परिवर्तन 2022: मेष, सिंह, धनु, कुंभ व मीन के लिए समय शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मनीष सिन्हा,बोकारो, झारखंडWed, 12 Jan 2022 07:03 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों के सेनापति मंगल देव 17 जनवरी, 2022 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसमें 26 फरवरी तक रहेंगे। जानते हैं, मंगल के राशि परिवर्तन के 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को-

मेष: यह समय मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ होगा। जन्म के समय मंगल अगर मेष राशि में हैं, तो स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

वृष: आय-वृद्धि अभी मुश्किल होगी, इसलिए खर्चों पर काबू रखें। कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी का कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

मकर संक्रांति का पर्व इन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, देखें क्या शामिल है आपकी राशि?

मिथुन: पिता और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा करेंगे। नए व्यापार के लिए मार्च में कदम रखें, तो बेहतर होगा।

कर्क: मौसम सम्बंधी बीमारियों से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा। अगर कोई पुलिस केस या मुकदमा चल रहा है, तो इस समय शांत रहें और अवसर का इंतजार करें।

सिंह: यह समय आपके लिए उत्तम है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अच्छे फल मिलेंगे।

कन्या: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर नई जमीन, मकान या गाड़ी लेनी है, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। योग-ध्यान में मन लगाएं।

तुला: पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अच्छा करेंगे। परिवार के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

14 जनवरी से बुध होने जा रहे वक्री, मेष समेत इन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा प्रभाव

वृश्चिक: अगर जन्म के समय लग्न में मंगल बैठे हैं, तो धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। पढ़ाई-लिखाई और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हेतु अच्छा समय है। यह समय आपके लिए वरदान साबित होगा।

धनु: आपके लिए यह अवसरों से भरा समय है। जीवनसाथी तथा व्यावसायिक साझेदार के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।

मकर: अस्पताल के खर्चे बढ़ सकते हैं या कोई पुलिस केस भी हो सकता है। इसलिए संयम से समय बिताएं। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

33 दिनों के लिए अस्त हो रहे शनि देव, इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

कुंभ: यह समय आपकी आय वृद्धि के लिए अच्छा है। पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय अच्छा सुकून भरा समय बिताएंगे।

मीन: आपके लिए यह साल का सबसे अच्छा समय होगा। अगर व्यापार कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी और रोजगार की तलाश में हैं, तो सरकारी नौकरी के पूरे योग हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें