ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymangal ka rashi parivartan tula rashi mein mars transit in libra horoscope rashifal predictions bad negative effects on zodiac signs Astrology in Hindi

44 दिनों तक ये राशि वाले रहें सावधान, धन- हानि होने की संभावना

मंगल देव ने 22 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल देव 5 दिसंबर तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मंगल देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति,...

44 दिनों तक ये राशि वाले रहें सावधान, धन- हानि होने की संभावना
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 23 Oct 2021 05:12 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मंगल देव ने 22 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल देव 5 दिसंबर तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मंगल देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आने वाले 44 दिनों तक कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। इन राशियों को धन का खर्च सोच- समझकर ही करना चाहिए। आइए जानते हैं आने वाले 44 दिनों तक किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है...

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • नया कार्य शुरू न करें।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।

गुरु कृपा से आने वाले 29 दिनों तक ये राशि वाले रहेंगे परेशानियों से दूर, मनाएंगे जश्न

वृश्चिक राशि

  • मंगल का तुला राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • मन को शांत रखें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

भाग्य को बदलने के लिए रोजाना करें ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत, बरसेगी हनुमंत कृपा

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौतियों से भरा रहेगा।
  • इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।ॉ
  • धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।
  • मन को शांत रखें और वाद- विवाद से दूर रहें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें