16 जनवरी तक मंगल वृश्चिक राशि में रहकर सभी राशियों को करेंगे प्रभावित, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
मंगल को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगल ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक ग्रह है। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामि भी है। 5...

मंगल को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगल ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक ग्रह है। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामि भी है। 5 दिसंबर को मंगल ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। 16 जनवरी तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल वृश्चिक राशि में रहकर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं 16 जनवरी तक कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...
मेष राशि-
- मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है।
- भाग्योदय होना तय है।
- धन- लाभ होगा।
- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
- खूब मान- सम्मान मिलेगा।
- पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
- निवेश करने से लाभ होगा।
वृष राशि-
- वृष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन मिला- जुला रहेगा।
- इस समय वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
- परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
- कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
मिथुन राशि
- मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- आत्मविश्वास में वृद्दि होगी।
- कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
- धन- लाभ होगा।
- आय के स्रोतों में वृद्दि होगी।
- स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों को मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।
- इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
- आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
- वाद- विवाद से दूर रहें।
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
- लेन- देन के लिए समय शुभ है।
- निवेश करने से लाभ होगा।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है।
- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
- आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
तुला राशि
- तुला राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहेगा।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- आर्थिक पक्ष भी सामान्य रहेगा।
- सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी।
- दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक राशि
- मंगल ने वृश्चिक राशि में ही प्रवेश किया है।
- यह समय सामान्य रहेगा।
- धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
- स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- मानसिक तनाव हो सकता है।
- इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
2022 की शुरुआत से पहले ही चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य, दिसंबर के महीने में मनाएंगे जश्न
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों को इस समय अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
- धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
- आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- इस समय धैर्य से काम लें।
मकर राशि
- मकर राशि के जातकों को मिले- जुले परिणाम मिलेंगे।
- वाद- विवाद से दूर रहें।
- पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
- खर्चोंं में कमी करें।
- मकर राशि के जातकों को इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश शुभ कहा जा सकता है।
- नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
- दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशि
- कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
- धन- लाभ होगा।
- शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- माता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
- किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
- शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
- मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)