वैदिक ज्योतिष में नवंबर 2020 को बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि दिवाली की शाम करीब 7 बजे मंगल मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। यानी सीधा चलना शुरू किया है। दिवाली के दिन मंगल का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दीपावली पर सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध और शुक्र एक संयोग 32 साल बाद बना है। इसके पहले ऐसा संयोग 9 नवंबर 1988 को बना था। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम तो कुछ राशियों को नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस का प्रतीक माना जाता है। 14 नवंबर को मंगल मीन राशि में गोचर करने के बाद 23 दिसंबर 2020 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करेंगे। जानिए इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा महालाभ-
होठों पे हंसी दिलों में खुशी लेकर अपनों से कहें- 'हैप्पी दिवाली', भेजें ये शानदार SMS और इमेज
1. मेष- इस राशि पर बुध और सूर्य की दृष्टि कोष भाव में वृद्धि कर रही है। ऐसे में सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। भौतिक सुख भी मिल सकता है।
2. सिंह- 9 नवंबर से 15 नवंबर के इस सप्ताह में आपकी मनोकामनाएं और इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से कोई अपेक्षा न करें। रोजी-रोजगार में आमदनी के साथ बढ़ने के साथ कमाई में भी वृद्धि होगी।
दिवाली बाद सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानें इस राशि के जातकों पर राशि परिवर्तन का प्रभाव
3. धनु- इस राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति शुभ फल प्रदान करेंगे। शुभ कार्यों में रुचि बढ़ने के साथ मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जातकों की आमदनी भी बढ़ सकती है।
4. कुंभ- कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। खर्च बढ़ेगा हालांकि आप पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के संकेत हैं।
Happy Diwali 2020: दिवाली पर इन SMS के साथ इन अंदाज में दें दिवाली की शुभकामनाएं
5. मीन- 9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच जीवनसाथी के कारण आपका भाग्योदय हो सकता है। जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। रोजगार में तरक्की मिलने का भी योग बन सकता है।
6. वृषभ- इस गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस और नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ का योग बन सकता है।
7. वृश्चिक- इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके साथ ही जातकों के लिए मंगल का वक्री होना लाभदायक है।