ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMangal Gochar 2022 May Suryadev will remain in the sign of Mangaldev till May 17 these are the 3 lucky signs Astrology in Hindi

17 मई तक मंगलदेव की राशि में रहेंगे सूर्यदेव, गोचर काल की ये हैं 3 लकी राशियां

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पराक्रम, साहस व मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें सूर्य गोचर काल की 3 राशियों के बारे में-

17 मई तक मंगलदेव की राशि में रहेंगे सूर्यदेव, गोचर काल की ये हैं 3 लकी राशियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 28 Apr 2022 07:36 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Mangal Rashi Parivartan 2022 May: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। जिसका प्रभाव सीधा मानव जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य ने 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर कर लिया है। इस राशि में सूर्य 14 मई तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पराक्रम, साहस व मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें सूर्य गोचर काल की 3 राशियों के बारे में-

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी साबित होगा। सूर्यदेव का गोचर आपकी  राशि के 11वें भाव में हुआ है। जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापारियों के नए संबंध बनेंगे, जिसका लाभ भविष्य में होगा।

ऐसे लोगों की समय से पहले ही ढल जाती है उम्र, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ साबित होगा। सूर्यदेव ने आपकी राशि से दशम भाव में गोचर किया है। जिसे जॉब व करियर का स्थान कहा जाता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। कार्यशैली में निखार आ सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। चंद्रदेव व सूर्देव के बीच मित्रता का भाव होने के यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन- मीन राशि वालों को सूर्य गोचर काल में शुभ समाचार मिल सकता है। सूर्यदेव ने आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे वाणी व धन का भाव कहा गया है। इसलिए आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है।

मई में इन 5 राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, नौकरी में तरक्की मिलने के योग

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें