ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymake shani dev happy during shani jayanti 2018

शनि जयंती 2018: इस बार बन रहा है विशेष संयोग, प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

न्याय के देवता शनि की जयंती ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को पड़ती है। इस दिन शनिदेव ती उपासना करने से शनि के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। इस बार शनि जयंती 15 मई को है। इस बार शनि जयंती के...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 10 May 2018 03:59 PM

इस बार बन रहा है विशेष संयोग

इस बार बन रहा है विशेष संयोग1 / 2

न्याय के देवता शनि की जयंती ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को पड़ती है। इस दिन शनिदेव ती उपासना करने से शनि के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। इस बार शनि जयंती 15 मई को है। इस बार शनि जयंती के दिन सर्वार्थसिद्धि योग है। इसके साथ ही वटसावित्री अमावस्या और भौमवती अमावस्या का भी संयोग है। शनि जन्मोत्सव इस बार उन लोगों के लिए खास होगा जो शनि की साढ़ेसाती, शनि के ढैया या जन्मकुंडली में शनि की महादशा या शनि की खराब स्थिति के कारण पीड़ित चल रहे हैं। वे लोग शनि जयंती पर शनि को प्रसन्न करने के उपाय कर अपनी सभी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानें शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए2 / 2

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए

इस बार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काला उड़द, काला तिल, स्टील-लोहे के बर्तन, श्रीफल, काले वस्त्र, लकड़ी की वस्तुएं, औषधि आदि का दान करें। 

किसी गरीब को भोजन कराने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

अगर शनि की साढ़ेसाती हो तो किसी गरीब की दवाई का खर्चा उठाएं। 

इस दिन शनि के वैदिक तथा बीज मंत्र ऊं खां खीं खूं सः मंदाय स्वाहाः के 21 माला जाप करें। शनि मंदिर में शनिदेव का तेलाभिषेक पूजन करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। 

Vat Savitri vrat 2018: जानें कब है वट सावित्री व्रत, क्या है शुभ मुहूर्त

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।