ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMakar Sankranti 2019 keep these five things in mind

Makar Sankranti 2019: इस दिन इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

तिल, गुड़, चूड़ा-दही, खिचड़ी का त्योहार है मकर संक्रांति। सूर्य जब राशि परिवर्तिन करते हैं यानी सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में पहुंचने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान...

Makar Sankranti 2019: इस दिन इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 14 Jan 2019 07:42 AM
ऐप पर पढ़ें

तिल, गुड़, चूड़ा-दही, खिचड़ी का त्योहार है मकर संक्रांति। सूर्य जब राशि परिवर्तिन करते हैं यानी सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में पहुंचने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान की परंपरा है। इस दिन कई जगह पितरों को जल में तिल अर्पण भी दिया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन  महाभारत में पितामह भीष्म ने सूर्य के उत्तरायण होने पर ही स्वेच्छा से शरीर का परित्याग किया था। उनका श्राद्ध संस्कार भी सूर्य की उत्तरायण गति में हुआ था। पढ़ें इस दिन इन 5 बातों को ध्यान रखना चाहिए:

Makar Sankranti 2019: सूर्य के इन 12 नामों का जाप दिलाएगा धन, यश और सम्मान

1. संक्रांति के दिन सुबह सुबह पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। पवित्र नदी में स्नान न कर पाएं तो घर में तिल के जल से स्नान कर सकते हैं। 

2. स्नान करने के बाद आराध्य देव की प्रार्थना करनी चाहिए। 

3. इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए जल में तिल अर्पण करना चाहिए। 

4. इस बात का ध्यान रखें कि स्नान के बाद दान का बहुत महत्व है, इसलिए स्नान के बाद तिल दान करना चाहिए।

5. इसके अलावा गर्म कपड़े, चावल, दूध दही और खिचड़ी का दान करना चाहिए।

6. इस त्योहार पर घर में तिल्ली और गुड़ के लड्डू बनाए जाने की परंपरा है। इसलिए इस दिन भोजन में भी तिल शामिल करने चाहिए।

Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति पर यह है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, जानें खिचड़ी खाने का महत्व

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें