Makar Rashi 2021: सूर्य, शनि और बृहस्पति ये तीन बड़े ग्रह हैं मकर राशि में, जानें किसे फायदा, किसे नुकसान
सूर्य का मकर में प्रवेश होने से अब शनि, बृहस्पति के साथ ये तीनों बड़े ग्रह मकर राशि में गए हैं। शनि की राशि में मकर में 20 नवंबर को दोपहर 1:14 पर बृहस्पति मकर राशि में आए थे। 20 नवंबर...
सूर्य का मकर में प्रवेश होने से अब शनि, बृहस्पति के साथ ये तीनों बड़े ग्रह मकर राशि में गए हैं। शनि की राशि में मकर में 20 नवंबर को दोपहर 1:14 पर बृहस्पति मकर राशि में आए थे।
20 नवंबर 2020 के 1:15 बजे बृहस्पति की मकर राशि में प्रवेश किया था। अब 14 जनवरी को सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया है। 12 फरवरी तक मकर राशि में बृहस्पति और शनि के साथ सूर्य भी रहेगा, इसलिए इस समय तक थोड़ा संभलकर रहने की जरुरत है।
इन ग्रहों के एक साथ मकर राशि में रहने से कुछ राशियों पर व्यवसाय, आर्थिक स्थिति और नौकरी में समस्या आ सकती है। वहीं प्राकृतिक बदलावों की तरफ भी इशारा करता है। शनि और गुरु मिलकर तामसी योग भी बना रहे हैं। शनि और गुरु का तामसी और चाण्डाल योग 20 अक्टूबर 2021 तक बना रहेगा। इसी अवधि में सबको सतर्क रहने की जरुरत है। आइए जानें इसका विभिन्न राशियों पर क्या असर हो सकता है।
इन तीन बड़े ग्रह रहने से 4 राशियों के लिए अच्छा समय है। नौकरी हो या बिजनेस इन चारों राशि वृष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। एक तरफ कार्यक्षेत्र में जहां इन्हें फायदा होगा, वहीं नौकरी में भी प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आय के नए साधन बनेंगे और इनके लिए किसी भी कार्य को शुरू करने का बहुत ही शुभ समय है
मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को 12 फरवरी तक सावधान रहने की आवश्यकता है। इन लोगों के पास धन की समस्या तो हो ही सकती है। इसके अलावा मानसिक रूप से भी ये परेशान रहेंगे।