ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग में मनेगी महाशिवरात्रि, शिवजी का मिलेगा आर्शीवाद, ज्योतिषाचार्य से जानें सबकुछ
भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस बार शिवरात्रि पर्व पर ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

इस खबर को सुनें
भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस बार शिवरात्रि पर्व पर ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर शुक्र और गुरु दोनों की स्थिति बहुत शुभ है। दोनों ही सौभाग्य के लिए जिम्मेदार होते हैं। शुक्र उच्च में है और गुरु स्वग्रही हैं, इसलिए नक्षत्रों के शुभ संयोग और भगवान शिव की कृपा से शिवभक्तों के व्यापार एवं आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर जो भी व्यक्ति व्रत रहकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे उन्हें धन, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
रोजाना करें ये उपाय, हनुमान जी हो जाएंगे प्रसन्न, बरसेगी अपार कृपा, सभी तरह के दुख- दर्द होंगे दूर
वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार 18 फरवरी दिन शनिवार को सूर्योदय 6 बजकर 23 मिनट पर और त्रयोदशी तिथि का मान सायंकाल 5 बजकर 43 मिनट तक है। उसके बाद चतुर्दशी तिथि, उत्तराषाढ़ नक्षत्र दिन में 3 बजकर 34 मिनट तक उसके बाद श्रवण नक्षत्र, इस दिन व्यतिपात् योग सायंकाल 5 बजकर 54 मिनट तक, उसके बाद विमान योग और चन्द्रमा की स्थिति मकर राशिगत है। सांयकाल 3 बजकर 34 मिनट से सम्पूर्ण रात्रि पर्यन्त सर्वार्थसिद्धियोग भी है।
इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी महाशिवरात्रि, बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगी शिव कृपा
आचार्य पंडित शरदचन्द्र मिश्र के मुताबिक पुराणों के अनुसार भगवान शिव, लिंग स्वरुप में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि के अर्धरात्रि में पृथ्वी पर अवतीर्ण हुए। इसलिए जिस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को अर्धरात्रि में यह तिथि विद्यमान रहती है, उसी दिन महाशिवरात्रि का व्रत और अर्चन सम्पन्न किया जाता है।
